

About
Jaladhikar
जलाधिकार के वेब पेज पर आपका स्वागत है, जलाधिकार एक गैर-सरकारी संगठन है, जो जल के निजीकरण, व्यवसायिकरण के खिलाफ और इसके संरक्षण एवं समुचित उपभोग के लिए कार्य करती है।
पानी जीवन है यह सब जानते हैं। सृष्टि की रचना के साथ ही प्रकृति ने हमें निर्बाध रूप से जीवन के निर्वाह हेतु हवा, पानी व प्रकाश प्रचुरता में उपलब्ध कराया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि जीवन को जीने के लिये इनके किसी भी प्रारूप को बदलने की आवश्यकता नहीं है।
हमारा दृढ़ विश्वास है कि इन प्राकृतिक संसाधनों पर जो जीवन तत्व है, केवल प्रकृति का ही अधिकार है। दुर्भाग्यवश आज के इस भौतिक युग में हमने हर वस्तु का व्यवसाय व निजीकरण शुरू कर दिया है। ऐसा तय करने से पहले हम यह भी विचार नहीं करते कि हम उस वस्तु के मालिक भी हैं या नहीं। सरकार जनता से अपेक्षा करती है कि वह संविधान का पालन करे लेकिन सरकार खुद प्रकृति के संविधान की अवहेलना कर रही है। प्राणी मात्र के लिए जल की निःशुल्क व्यवस्था करने के बजाए सरकार इसके अंधाधुंध व्यवसायीकरण को बढ़ावा दे रही है।
पिछले कुछ समय से हम सब जलाधिकार के तत्वाधान में समाज के विभिन्न लोगों से पानी के विषय पर चर्चा कर रहे हैं।
सब लोगों ने यह महसूस किया कि राष्ट्रीय स्तर पर पानी के सभी पहलुओं पर एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विमर्श करते हुये एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया जाये जिससे सरकार बिना किसी परिचर्चा के जो अपनी मनमानी नीतियां ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर लागू कर रही है को रोका जा सके।
जलाधिकार का मानना है कि प्रकृति के इस अनमोल रत्न को सरकार सब तक पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था कर अपने दायित्व का निर्वहन करें। हमारे संविधान के तहत भी ऐसी ही व्यवस्था की संकल्पना की गयी है। जलाधिकार ने जन जागरण हेतु सामूहिक परिचर्चा, सांकेतिक उपवास, नुक्कड़ नाटक, पदयात्रा व चित्रकला प्रतियोगिता आदि जैसे अब तक विभिन्न प्रयास किये हैं और आगे भी किया जाता रहेगा।
History
JALADHIKAR FOUNDATION (CIN: U41000DL2015NPL283970) is a Private company incorporated on 11 Dec 2015. It is classified as Non-government company and is registered at Registrar of Companies, Delhi. Its authorized share capital is Rs. 100000.00 and its paid up capital is Rs. 100000.00.
JALADHIKAR FOUNDATION’s Annual General Meeting (AGM) was last held on 30 Dec 2023. and as per records from Ministry of Corporate Affairs (MCA), its balance sheet was last filed on 2023-03-31.JALADHIKAR FOUNDATION‘s NIC code is 4100 (which is part of its CIN). As per the NIC code, it is inolved in Collection, Purification and distribution of water.
Directors of JALADHIKAR FOUNDATION are KAILASH CHANDRA GODUKA, DEEN DAYAL AGRAWAL, GOPAL KRISHAN AGARWAL, and AVDHESH KUMAR UPADHYAY.
JALADHIKAR FOUNDATION’s Corporate Identification Number (CIN) is U41000DL2015NPL283970 and its registration number is 283970. Users may contact JALADHIKAR FOUNDATION on its Email address – GODUKAKC@GMAIL.COM. Registered address of JALADHIKAR FOUNDATION is 5-B NAVKALA APPTS 14, INDRA PRASTHA EXTN , DELHI, Delhi, India – 110092.







