Notice: Function add_theme_support( 'html5' ) was called incorrectly. You need to pass an array of types. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.1.) in /home/smwxex545a0i/public_html/gopalkrishnaagarwal/wp-includes/functions.php on line 6121
December 2022 – Gopal Krishna Agarwal

गुजरात में महाविजय सतत सेवा का फल

दो प्रदेशो  और ऍमसीदी के चुनाव परिणामो का अगर विश्लेषण करे तो कुछ विषय सामने आते हैं| भाजपा  को गुजरात में अप्रितम सफलता प्राप्त  हुई हैं| अब तक इतनी सीट किसी भी दल को नहीं प्राप्त हुई थी |

भाजपा के लिए भी ये जन-समर्थन गौरवानवंती करने वाला हैं | 27 वर्षो से लगातार सत्ता में रहने के बावजूद जनता का विश्वास सत्ताधरियो में बरकरार रहना अपने आप में मिसाल हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश भाजपा के नेतृत्व के प्रति जनता में विश्वास बने रहना भविष्य में राजनीति के मापदंड तय करेगा|

गुजरात की सफलता गुड गवर्नर्स और समायोजित विकास का एक मॉडल पेश करती हैं| अभी तक यह माना जाता रहा हैं की भारत की रजनीति में यह मह्त्वपूर्ण पहलू नहीं हैं ! जनता इस विषय के आधार पर सकारात्मक वोट नहीं डालती, बल्कि वोट के लिए महत्वपूर्ण विषय जातिवाद, अलगाववाद, व्यक्तिगत स्वार्थ पूर्ति के झूठे या सच्चे  आश्वासन ही हैं! आप ने पूरा प्रयास की वह मुफ्त की रेवड़ी के आश्वासन पर चुनाव जीत  ले पर जनता को पता हैं की सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और आर्थिक विकास की नीतिया ही प्रदेश की दूरगामी व स्थायी विकास करने में सक्षम हैं और इसी सोच क साथ अगर जनता वोट डालेगी, तो प्रजातंत भी मजबूत होगा ! स्थायी और सफल सरकार का संचालन जनता के हिट में हो सकेगा !

गुजरात में खोखले वादों की राजनीति की हार स्पष्ट हैं ! यह भाजपा के 27 सालो के कार्यो की सराहना हैं और राजनीति के नए मुद्दों, जैसे गुड इकोनॉमिक्स, अच्छी राजनीति, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, योजनाओ का सक्षम क्रियान्वयन का कमाल हैं ! परिवारवाद की राजनीति का निराकरण राजनीति के आने वाले समय में मुद्दे के रूप में उभरकर आएगा !

कांग्रेस की हार उसकी परिवारवादी सोच, दिशाहीन राजनीति और भ्रमित नेतत्व की हार हैं ! उन्होंने मुफ्त की रेवड़ियों को बाटने का आश्वासन दिया, इसके बावजूद उनका पराभव दर्शाता हैं की जनता झूठे और भ्रमित आश्वासन से बरगलाइ नहीं जा सकती ! प्रधानमंत्री ने   इस बात को अपने वयक्तवय में रखा हैं ! गुजरात का परिणाम आने वाले समय में राजनीति का परिदृश्य ही बदल देगा! इस जीत के बाद भाजपा का गुजरत में 32 वर्ष का लगातार कार्यकाल हो जायेगा ! यह अपने आप में  प्रजातंत्र में एक ऐतिहासिक कार्य रहेगा !

भाजपा हर चुनाव को एक चुनौती के रूम ले लेती हैं साथ में हर चुनाव हमारे लिए जनता के साथ संवाद का महत्वपूर्ण अवसर भी हैं! इसीलिए चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हो, गृह मंत्री अमित शाह हो या केंद्रीय मंत्रीगण  या सभी केंद्र व राज्य के पदाधिकारी या सामान्य कार्यकर्ता, सभी पूरी लगन, मेहनत से चुनाव में जुट जाते हैं! बड़ा चुनाव हो या छोटा चुनाव हम पूरी तत्परता से समवाद स्थापित करते हैं ! प्रजातंत्र के उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करते हैं ! यह समय होता हैं जब हम अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच में रखते हैं ! उनसे सरकारी योजनाओ पर विचार ग्रहण करते हैं उनकी आकांशाओ और उपेक्षाओ को जानने समझने के प्रयास करते हैं और उसे अपने विचार में शामिल करते हैं !

इस सारी प्रक्रिया में केवल चुनाव परिणाम मतलब नहीं रखते हैं ! हाँ, हम एक राजनितिक पार्टी हैं ! जीतने की आकांशा से चुनाव लड़ते हैं जरूर , लकिन परिणाम के आधार पर अपनी शक्ति या अपने कार्य को सीमित नहीं करते हैं हमारे कार्यकर्ता का मनोबल इसी आधार पर बढ़ता रहता हैं सफलता भी मिलती हैं ! कभी पूरी अपेछित सफलता न भी मिले, तो भी पुरे मनोयोग से जनता को धन्यवाद एवं आभार हमारे लिए मह्त्वपूर्ण हैं ! दिल्ली और हिमाचल के चुनाव परिणाम इसी परिपेरक्षय में हमारे लिए महत्व के विषय हैं! प्रजातान्त्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमें आत्म-समीक्षा और अधिक कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करती हैं ! हिमाचल में हमारे और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर होने के बावजूद वोटो का अंतर एक प्रतिशत से भी कम हैं, जो हमें आश्वस्त करता हैं की हिमाचल की जनता भाजपा पर विश्वास करती हैं हमारे अध्यक्ष ने कहा हैं की हम परिणाम की व्यापक समीक्षा करेंगे और अगर पार्टी में किसी स्तर पर समस्या होगी तो उसे तत्काल दूर करेंगे !

बिहार और उत्तर प्रदेश में उप-चुनाव की जीत भी हमारे लिए सुखद हैं हम अभी से पूर्ण विश्वास एवं मेहनत से अगले चुनावो की तैयारियां में जुटने वाले हैं प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, मेहनत और जनता का उन पर प्रेम व विश्वास पूरी तरह बरक़रार हैं !